Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

चौराहे की जमीन से मिट्टी निकालने से मना करने पर पट्टीदार ने पुत्रों संग मिलकर युवक को मार -पीट किया

हरपुर बुदहट गोरखपुर। बांसगांव सन्देश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपार निवासी राम नाथ शुक्ल की तहरीर पर पट्टीदार रामकेश पुत्र शंकर और पुत्र अंकूर व मिठाई पुत्रगण रामकेश के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपार निवासी राम नाथ शुक्ल ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रविवार को सुबह 10 बजे के करीब हमारे पट्टीदार रामकेश अपने दोनों पुत्रों अंकूर और मिठाई के साथ चौराहे की जमीन से मिट्टी निकाल रहे थे, सूचना पर पहुंचे हमारे चाचा उदयशंकर शुक्ल पुत्र स्व राम नरायन शुक्ल चौराहे पर जाकर मिट्टी निकालने से मना करने लगे,तो उक्त तीनों लोग आगबबूला होकर मेरे चाचा उदयशंकर शुक्ल को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए, और जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चाचा उदयशंकर शुक्ल को अस्पताल भिजवाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि आरोपित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

0 likes
0 comments1 shares