Bansgaon Sandesh
Login
A
Prayagrajलगभग १० घंटे पहले

रिपोर्ट आदित्य कुमार कुशगढ़ में क्रिटिकल केयर सेंटर जनरल एवं चिल्ड्रन हॉस्पिटल

रिपोर्ट आदित्य कुमार कुशगढ़ में क्रिटिकल केयर सेंटर जनरल एवं चिल्ड्रन हॉस्पिटल

रिपोर्ट आदित्य कुमार कुशगढ़ में क्रिटिकल केयर सेंटर जनरल एवं चिल्ड्रन हॉस्पिटल का हुआ उद्घाटन, 24×7 आपातकालीन सेवा उपलब्ध भीरपुर। करछना क्षेत्र के कुशगढ़ में सोमवार को क्रिटिकल केयर सेंटर जनरल एवं चिल्ड्रन हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन मेजा विधायक संदीप पटेल ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र रामा पटेल विजय पटेल विश् शंकर पटेल डॉक्टर उमाकांत मिश्रा डॉ बी के पांडेय डॉक्टर कल्पना सिंह प्रेमचंद मूर्तिकार के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। यह अस्पताल नरैना कुशगढ़ मंदिर, करछना के पास स्थित है तथा इसका संचालन अनारकली सेवा ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। अस्पताल के संचालक डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ मरीजों के बेहतर उपचार की व्यवस्था की गई है। उद्घाटन के दौरान विधायक संदीप पटेल ने कहा कि क्षेत्रवासियों को अब गंभीर और सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह अस्पताल क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है, जहां आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अस्पताल में जनरल ओपीडी, 24×7 इमरजेंसी सेवा, बच्चों के लिए पीडियाट्रिक आईसीयू (PICU) सहित विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares