महुआ ख़बर के भव्य "सुर-संवाद" कार्यक्रम में बेलघाट की विकास यात्रा को

महुआ ख़बर के भव्य "सुर-संवाद" कार्यक्रम में बेलघाट की विकास यात्रा को मिली राष्ट्रीय पहचान महामहिम राज्यपाल, सांसद एवं विधायकों की गरिमामयी उपस्थिति में ब्लॉक प्रमुख डॉ. पूजा सिंह कौशिक ने महुआ टीवी को दिया विशेष साक्षात्कार गोरखपुर। महुआ ख़बर द्वारा गोरखपुर के होटल विवेक में आयोजित भव्य "सुर-संवाद" कार्यक्रम में बेलघाट क्षेत्र की लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख डॉ. पूजा सिंह कौशिक ने महुआ टीवी को विशेष साक्षात्कार देकर क्षेत्र पंचायत बेलघाट की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी कार्यों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में तेलंगाना के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ल, चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी, पिपराइच के विधायक महेंद्र पाल सिंह, गोरखपुर के सांसद रवि किशन तथा किन्नर महामंडलेश्वर कनकेश्वरी देवी सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विश्व के 176 देशों में लाइव प्रसारित महुआ टीवी के इस मंच पर डॉ. पूजा सिंह कौशिक ने क्षेत्र पंचायत बेलघाट द्वारा कराए गए विकास कार्यों को विस्तार से रखा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क निर्माण, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, नाली निर्माण, मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण, महिलाओं की आस्था के लिए छठ घाटों का निर्माण, बच्चों के लिए विकासात्मक सुविधाओं सहित अनेक जनकल्याणकारी कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए गए हैं। उन्होंने क्षेत्र के सम्मानित ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सक्रिय सहभागिता और सामूहिक विकास की भावना की भी सराहना करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से बेलघाट विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान महामहिम राज्यपाल, सांसद, विधायकों एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने शिक्षा, नवाचार, रोजगार, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए तथा समाज के समग्र विकास के लिए सकारात्मक सहभागिता का संदेश दिया। अंत में ब्लॉक प्रमुख डॉ. पूजा सिंह कौशिक ने महुआ ख़बर परिवार एवं सभी विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अवसर बेलघाट की विकास यात्रा, जनविश्वास और क्षेत्र की उपलब्धियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि क्षेत्र पंचायत बेलघाट आगे भी जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य करती रहेगी।