Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती श्रवण वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मनाई जाएगी

महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती  श्रवण वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मनाई जाएगी

चौरी चौरा गोरखपुर।श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी, गोरखपुर द्वारा 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की 200 वीं जयंती पर संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम डॉ० अम्बेडकर फाउंडेशन (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार) के सहयोग से माँ गंगा मैरिज हॉल, चौरी चौरा, में आयोजित होगा । कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा ज्योतिबा फुले के सामाजिक न्याय, शिक्षा एवं अन्य सम्माजिक विषय पर उनके विचारों से आम जनमानस को जागरूक करना है। उक्त जानकारी श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी के सचिव विश्वजीत जायसवाल ने दी है।

0 likes
0 comments1 shares