Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow२२ मिनट पहले

गोरखपुर के ट्रांसपोर्टनगर में 6 मंजिला बनेगा कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, लागत 3 करोड़

गोरखपुर के ट्रांसपोर्टनगर में 6 मंजिला बनेगा कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, लागत 3 करोड़

गोरखपुर के ट्रांसपोर्टनगर में 6 मंजिला बनेगा कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, लागत 3 करोड़ बढ़कर हुई 27.42 करोड़ गोरखपुर। ट्रांसपोर्टनगर में बन रहे कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले चार मंजिला बनने वाला यह भवन अब छह मंजिला बनाया जाएगा। नए प्लान में पारंपरिक दुकानों के साथ-साथ आधुनिक को-वर्किंग स्पेस की सुविधा भी विकसित की जाएगी, जहां अलग-अलग कंपनियां और युवा उद्यमी एक ही जगह पर काम कर सकेंगे। भवन का लगभग 40 फीसदी निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है, लेकिन दो मंजिल बढ़ाने के फैसले से परियोजना की लागत में करीब 3 करोड़ रुपये का इजाफा हो गया है। अब इस प्रोजेक्ट की कुल लागत बढ़कर 27.42 करोड़ रुपये हो गई है। आज लखनऊ में होगा प्रस्ताव पर फैसला इस पुनरीक्षित प्रस्ताव पर आज बुधवार, 14 अक्टूबर को लखनऊ में व्यय वित्त समिति (EFC) की बैठक में विचार किया जाएगा। बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही अतिरिक्त मंजिलों के निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों को प्रेजेंटेशन और सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।

0 likes
0 comments2 shares