जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया ज्ञापन डाला नगर पंचायत मलिन बस्ती के लोगों

जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया ज्ञापन डाला नगर पंचायत मलिन बस्ती के लोगों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की नगर पंचायत डाला मलिन बस्ती थाना -चोपन, तहसील - ओबरा, जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, हम सभी लगभग 60 - 70 वर्ष यानि दो-तीन पीढ़ीओ से डाला मलिन बस्ती मे निवास करते चले आ रहे हैं हम सभी अपने बाल परिवार का भरण पोषण करने के लिए ठेला- खोमचा, सब्जी इत्यादि बेचकर अपने परिवार का जीविको पार्जन करते चले आ रहे हैं, जब से श्रीमान जी द्वारा अल्ट्राटेक कम्पनी के पक्ष में नोटिस जारी किया गया है तभी से सभी मलिन बस्ती वासी काफ़ी भयभीत हैं हम सब क़ो यह भी पता है की पूर्व मे जो लिस्ट माननीय उच्च न्यायालय (इलाहबाद) मे पेश किया गया है वह लिस्ट J. P. कम्पनी व कुछ अधिकारीयों के मिली भगत से फर्जी तरिके से तैयार कर आनन फानन मे पेश किया गया है यह बहुत बड़ी साजिस के साथ छल कर के तथा माननीय उच्च न्यायालय क़ो धोखे में रख कर इसको पेस किया गया है जिसके वजह से हम सब मलिन बस्ती वासियों को इसका खमीयाजा भुगतना पड़ रहा है अगर श्रीमान जी द्वारा इस पुरे प्रकरण की उच्चअस्त्री जाँच कराई जाय तो सत्य व असत्य सामने आ जाएगा। श्रीमान जी से हम सब यही कहना चाहते है की हम मलिन बस्ती वासी अत्यंत ही गरीब दलित व बेसहारा हैं हम सब का पक्ष श्रीमान जी द्वारा माननीय उच्च न्यायालय ( इलाहबाद ) मे दिनांक 13/02/2026 को रखा जाय ताकि हम सब क़ो न्याय मिल सके, अतः श्रीमान जी से विनम्र निवेदन है की उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए हम सब क़ो न्याय दिलाये जाने की कृपा करें, इसके लिए प्रार्थीगण आपके सदैव आभारी रहेंगे ।