Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur६ मिनट पहले

समाजसेवी एस के शर्मा ने स्वच्छता के प्रति समर्पित मातृशक्ति का किया सम्मान

समाजसेवी एस के शर्मा ने स्वच्छता के प्रति समर्पित मातृशक्ति का किया सम्मान

चौरीचौरा गोरखपुर।शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नारी शक्ति सम्मान अभियान के अंतर्गत माँ उत्सव लॉन, चौरी-चौरा में सरदारनगर ब्लॉक, ब्रह्मपुर ब्लॉक एवं नगर पंचायत चौरी-चौरा की महिला स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके अथक परिश्रम, समर्पण एवं समाज के प्रति सेवाभाव की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर एस के शर्मा ने कहा कि स्वच्छता कर्मी हमारी सामाजिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके परिश्रम से ही गाँव, कस्बे और नगर स्वच्छ एवं सुंदर बनते हैं। इन कर्मठ महिलाओं का सम्मान करना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके योगदान, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान करना और समाज के प्रत्येक वर्ग के योगदान को उचित पहचान दिलाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। माँ दुर्गा की आराधना तभी सार्थक है, जब हम नारी शक्ति का सम्मान करें और समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाली महिलाओं को उनका उचित मान-सम्मान दें। एस के शर्मा ने आगे कहा कि समाज को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने में महिला स्वच्छता कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके परिश्रम से हमें श्रम की गरिमा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा मिलती है। समाज के लिए समर्पित इन महिलाओं का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।

0 likes
0 comments0 shares