हर्ष महिला पीजी कॉलेज में एनएसएस विशेष शिविर का शुभारंभ,सेवा-समर्पण का दिया
हर्ष महिला पीजी कॉलेज में एनएसएस विशेष शिविर का शुभारंभ,सेवा-समर्पण का दिया संदेश सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के देहली बाजार स्थित हर्ष महिला पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रबंधक विकास शुक्ला ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।उद्घाटन सत्र में प्राचार्या डॉ. अंजू पांडेय एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेखा तिवारी मौजूद रहीं। इस अवसर पर विकास शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र-छात्राओं में सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती है। एनएसएस के माध्यम से युवा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होते हैं।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेखा तिवारी ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि विशेष शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य परीक्षण, वृक्षारोपण और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस अवसर पर राजेंद्र नाथ पांडेय, हौशिला प्रसाद, नीलू मिश्रा, उषा देवी, वर्षा पांडेय, सपना मिश्रा, सीमा मिश्रा, ममता, श्रुति पांडेय, अर्चना तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।