Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग २ घंटे पहले

कोन के सरकारी अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की जब तक तैनाती नहीं होती तब तक शंकर से जारी रहेगा ,-आनंद पटेल दयालु

कोन के सरकारी अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की जब तक तैनाती नहीं होती तब तक शंकर से जारी रहेगा ,-आनंद पटेल दयालु

कोन के सरकारी अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की जब तक तैनाती नहीं होती तब तक संघर्ष जारी रहेगा - आनन्द पटेल दयालु रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत निगाई में राष्ट्रीय नव निर्माण सेना ट्रस्ट के बैनर तले कोन के सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर और हड्डी के स्पेशलिस्ट डॉक्टर की नियुक्ति को लेकर जोरदार जन आंदोलन शुरू हो गया है। इस अभियान का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु कर रहे हैं, जिन्होंने स्पष्ट कहा है कि जब तक अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की तैनाती नहीं होगी तब तक यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इस दौरान गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और जन जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। करीब 2 लाख आबादी वाले इस क्षेत्र में आज तक स्पेशलिस्ट डॉक्टर की व्यवस्था न होना एक गंभीर समस्या बनी हुई है। इसके कारण क्षेत्र की माताओं और बहनों को इलाज के लिए लगभग 70 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि यह केवल सुविधा का मुद्दा नहीं बल्कि जनता के अधिकार और सम्मान का प्रश्न है। उन्होंने युवाओं, बुजुर्गों और सभी वर्गों से अपील की कि इस अभियान से जुड़कर हस्ताक्षर करें और अपनी आवाज को मजबूत बनाएं, ताकि जनप्रतिनिधि भी जागें और इस समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि जब जनता जागरूक होकर योग्य प्रतिनिधियों का चयन करेगी, तभी आम आदमी के हितों की सच्ची लड़ाई लड़ी जा सकेगी और क्षेत्र का समुचित विकास संभव होगा। इस अभियान में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष महताब आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कनौजिया, दशरथ पटेल, उमेश पटेल, राजकुमार गुप्ता, इंद्रेश पटेल, अमित सिंह, अशोक कुमार पटेल, चंद्रशेखर सिंह, विजय सिंह, नोजू उर्फ पटेल, पप्पू पटेल, बालकिशन पटेल, सतीश गुप्ता, नन्दलाल पटेल, दिनेश कुमार प्रजापति, सुनील कुमार, शिवम, अमन उर्फ अरुण कुमार, देवकुमार पटेल, विजय सिंह सहित अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में कोन अस्पताल में जल्द से जल्द स्पेशलिस्ट डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की। इस अभियान में दर्ज सभी हस्ताक्षरकर्ता स्वयं उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर अपनी मांग को मजबूती से उठाया। यह आंदोलन अब गांव गांव तक पहुंचाया जाएगा और जन समर्थन के बल पर इसे और मजबूत बनाया जाएगा।

0 likes
0 comments1 shares