Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra१० दिन पहले

थाना हाथी नाला सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्यवाही

थाना हाथी नाला सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्यवाही

थाना हाथीनाला पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध रूप से गोवंश का परिवहन करते हुए दो अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन जब्त पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमारके कुशल निर्देशन में थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के क्रम में थाना हाथीनाला क्षेत्र में *वाहन संख्या UP64 CT 4587* के चालक द्वारा *अवैध रूप से गोवंश को वध हेतु परिवहन* करते हुए पकड़े जाने के आधार पर थाना हाथीनाला पर *मु0अ0सं0–01/2026, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम* के अंतर्गत निम्नलिखित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया— 1. *लालबाबू सोनी पुत्र सुरेश सोनी,* निवासी ग्राम हरना कछार, पोस्ट घीवही, थाना विण्ढमंगज, जनपद सोनभद्र। 2. *बब्लू उर्फ बसन्त लाल अगरिया पुत्र राम किशुन,* निवासी रास पहरी, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र। 3. *राहुल खांन पुत्र फिराजुल खांन,* निवासी बिसुनपुर टोला बेलवाखाड़, थाना नगर उटारी, जनपद गढ़वा (झारखण्ड)। 4. *वकील खां,*। 5. *आलम खां,* निवासीगण करकी माइनर, थाना करमा, जनपद सोनभद्र। 6. *बब्लू खां,* निवासी सलखन, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र। उक्त अभियोग के क्रम में *उ0नि0 सुरेश राम यादव* मय हमराह *उ0नि0 राजनरायण यादव, हे0का0 मनोज कुमार, हे0का0 बृजेश यादव, का0 अनुराग कुमार* द्वारा वाहन चालक के रूप में संलिप्त पाए गए *02 अभियुक्तों* को गिरफ्तार किया गया— *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –* *1. लालबाबू सोनी पुत्र सुरेश सोनी,* निवासी ग्राम हरना कछार, पोस्ट घीवही, थाना विण्ढमंगज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 25 वर्ष। *2. बब्लू उर्फ बसन्त लाल अगरिया पुत्र राम किशुन,* निवासी रास पहरी, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 35 वर्ष। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार कर *माननीय न्यायालय* के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। शेष अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –* उ0नि0 सुरेश राम यादव, थाना हाथीनाला, सोनभद्र। उ0नि0 राजनरायण यादव, थाना हाथीनाला, सोनभद्र। हे0का0 मनोज कुमार, थाना हाथीनाला, सोनभद्र। हे0का0 बृजेश यादव, थाना हाथीनाला, सोनभद्र। का0 अनुराग कुमार, थाना हाथीनाला, सोनभद्र।

1000 likes
0 comments1 shares