Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सलेमपुर ने दुर्गा पूजा पंडालों एवं घाटों का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सलेमपुर ने दुर्गा पूजा पंडालों एवं घाटों का किया निरीक्षण। देवरिया 18 अक्टूबर जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी द्वारा तहसील क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों के साथ वार्ता की गई। इस दौरान आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्योहार के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके साथ ही उप जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्र के विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। प्रशासन द्वारा त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

1 likes
0 comments1 shares