Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार* गोरखपुर। सहजनवां थाना

*निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार* गोरखपुर। सहजनवां थाना

*निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार* गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान तथा उसे बेचकर प्राप्त 340 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, 2 जून 2026 को एक निर्माणाधीन मकान से लोहे के एंगल, ट्रॉली रिम, गैस सिलेंडर, पाइप, सरिया, टूल्लू पंप और पंखे समेत अन्य सामान चोरी हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर सहजनवां थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस ने उपेन्द्र चौहान, लाल चन्द्र और बहरईची को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद किया गया, जिसमें लोहे के एंगल, ट्रॉली का पहिया रिम, छोटे गैस सिलेंडर, पाइप, सरिया और सीलिंग फैन शामिल हैं। इसके अलावा चोरी का कुछ सामान बेचकर प्राप्त 340 रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

0 likes
0 comments0 shares