यूपी में नए बने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, जानें- क्या मिला

यूपी में नए बने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, जानें- क्या मिला मनोज पांडेय व भूपेंद्र चौधरी को उत्तर प्रदेश में पिछले सप्ताह हुए मंत्रिमंडल विस्तार में नए बने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को लघु एवं मध्यम उद्योग की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के तहत शपथ लेने वाले 8 मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय समेत सभी 8 मंत्रियों को विभाग दे दिए गए हैं। भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग दिया गया है। अभी तक यह विभाग कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के पास था। मनोज पांडेय को खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी मिली है। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मिला है। वहीं, सोमेंद्र तोमर को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग दिया गया है। कृष्णा पासवान को पशुधन एवं दुग्ध विकास, कैलाश सिंह राजपूत को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, सुरेंद्र दिलेर को राजस्व और हंसराज विश्वकर्मा को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में राज्य मंत्री बनाया गया है।मंत्रिमंडल विस्तार को सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने के साथ-साथ 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन और सरकार के बीच तालमेल मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। यूपी में मंत्रियों को आवंटित विभाग श्री भूपेन्द्र चौधरी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मनोज पाण्डेय खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति अजीत सिंह पाल खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन श्री सोमेन्द्र तोमर राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल श्रीमती कृष्णा पासवान पशुधन एवं दुग्ध विकास श्री कैलाश सिंह राजपूत ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत श्री सुरेन्द्र दिलेर राजस्व श्री हंस राज विश्वकर्मा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम