वाई मॉडल ओवरब्रिज की मांग को लेकर चौरी चौरा में धरना प्रदर्शन

चौरी चौरा गोरखपुर। ओबीसी पार्टी के नेता काली शंकर ने बुधवार को 147B रेलवे ओवरब्रिज के लिए 'Y' टाइप मॉडल बनाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया उन्होंने कहा यह ओवरब्रिज 'L' मॉडल में बदला जा रहा है। यह न केवल सरकारी नियमों का खुला उल्लंघन है, बल्कि चौरी-चौरा के व्यापारियों और आम जनता के भविष्य के साथ बड़ा विश्वासघात है। सोनबरसा मार्ग की कनेक्टिविटी को खत्म करने की एक साजिश है। बुधवार को ओबीसी पार्टी के अध्यक्ष काली शंकर ने कहा कि नगर पंचायत के व्यापारियों और सभासदों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमने सांकेतिक धरना दिया और अपनी आवाज बुलंद की। चौरी-चौरा 147B ओवरब्रिज 'Y' मॉडल ही बनेगा, क्योंकि यही जनता की मांग है और यही शासन से स्वीकृत है। उपरोक्त के संदर्भ में 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए माननीय मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव, सेतु निगम के प्रबंध निदेशक तथा सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक को ज्ञापन प्रेषित कर जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता भी किया। अगर मानचित्र में किया गया यह बदलाव तुरंत नहीं सुधारा गया, जनता का हक छीनने वालों को चैन से बैठने नहीं देंगे धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से सभासद मोहित जायसवाल, सराफा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष संजय वर्मा, सभासद पौरुष कुमार, सभासद देव अमृत राणा जायसवाल, सभासद अजय कुमार पासवान, सत्यानंद वर्मा, राजकुमार जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता, दिलीप जायसवाल, मिथिलेश वर्मा, राजेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, गौतम जायसवाल, संजय मद्धेशिया, राजू वर्मा, अमित वर्मा और अभिषेक गुप्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।