Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बकरीद पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

बकरीद पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

बड़हलगंज। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर स्थानीय थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष सुनिल राय ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक होते हैं। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि बकरीद त्योहार की दृष्टिगत दोनों समुदायों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर लोगों से सुझाव लिए गए तथा त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद अथवा सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट से बचें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए क्षेत्र में आपसी सौहार्द बनाए रखने की बात कही। इस दौरान पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि एवं दोनों समुदाय के लोग मौजूद रहे।

1 likes
0 comments0 shares