D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले
पूर्व चेयरमैन जे पी गुप्ता के सहयोग से जलभराव की समस्या हुई दूर

चौरीचौरा। रेलवे क्रासिंग से शहीद स्मारक रोड पर जाने वाली मुख्य सड़क पर जलभराव की समस्या को पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता के सहयोग से स्थानीय निवासियों ने दूर किया। शहीद स्मारक मार्ग पर पिछले कई महीने से पानी भरा हुआ है और स्थानीय नागरिक व शहीद स्मारक पर जाने वाले लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सोमवार को शहीद नगर के निवासी समाजसेवी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गौतम कुमार ने जलभराव की समस्या नगर के पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता से अवगत कराया तो पूर्व चेयरमैन ने तत्काल सेतु निगम की जेसीबी और पाइप की व्यवस्था कर सड़क में पाइप डलवा दिया जिससे जलभराव की समस्या दूर हो गई। इस सहयोग के लिए स्थानीय लोगो ने पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता का सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
0 likes
0 comments1 shares