Bansgaon Sandesh
Login
Khushboo Singh
Gorakhpur८ मिनट पहले

जमीन दिलाने के नाम पर 8 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज

जमीन दिलाने के नाम पर 8 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज

जमीन दिलाने के नाम पर 8 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज खजनी, गोरखपुर। जमीन बेचने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में खजनी पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भिउरा गांव निवासी विजय शंकर मौर्य का आरोप है कि गगहा क्षेत्र के गजहड़ा गांव निवासी रुद्रप्रताप शाही ने गोरसैरा गांव में जमीन दिलाने के नाम पर उनसे रुपये लिए। शिकायत के अनुसार, 26 दिसंबर 2022 को विजय शंकर ने आरोपी को पांच लाख रुपये दिए। बाद में पता चला कि संबंधित जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेची जा चुकी थी। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने कथित तौर पर दो लाख रुपये लौटाए और बाकी रकम देने का आश्वासन दिया, लेकिन शेष भुगतान नहीं किया। पीड़ित ने धमकी देने का भी आरोप लगाया है। एसएसपी के निर्देश पर खजनी पुलिस ने केस संख्या 304/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव को सौंपी गई है।

0 likes
0 comments0 shares