Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur३१ मिनट पहले

जमीन से जुड़े व्यक्ति को मिले चौरी चौरा का नेतृत्व टप्पू सिंह

जमीन से जुड़े व्यक्ति को मिले चौरी चौरा का नेतृत्व टप्पू सिंह

चौरी-चौरा गोरखपुर। जमीन से जुड़े व्यक्ति को चौरी चौरा का प्रतिनिधि चुने जिससे क्षेत्र का विकास हो। उक्त बाते अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने326 विधानसभा चौरी-चौरा के ब्रह्मपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा हरैया में चौपाल को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि विगत वर्षों में चौरी-चौरा की जनता ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों को लखनऊ की सबसे बड़ी पंचायत में भेजा, लेकिन क्षेत्र की अनेक बुनियादी समस्याएं आज भी बनी हुई हैं। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, सड़क, स्वास्थ्य, जनसुविधाओं और भ्रष्टाचार से जुड़ी समस्याओं को गंभीर जनसरोकार का विषय बताया। उन्होंने कहा कि चौरी-चौरा को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो क्षेत्र की मिट्टी से जुड़ा हो, जनता के बीच रहता हो और गांवों की वास्तविक समस्याओं को समझता हो। तहसील, थाना और ब्लॉक स्तर पर आम जनता को होने वाली परेशानियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की आवश्यकता पर जोर दिया। गरीब और जरूरतमंद लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए जनहितकारी और जवाबदेह व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य चौरी-चौरा में शिक्षा, रोजगार, पारदर्शी प्रशासन और विकास को प्राथमिकता दिलाना है। कार्यक्रम का संचालन पंडित राजकुमार ब्यास ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares