Bansgaon Sandesh
Login
NEXT UPDATE
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*गोरखपुर के विरासत गलियारे में बड़ा हादसा टला, 4 मंजिला इमारत का

*गोरखपुर के विरासत गलियारे में बड़ा हादसा टला, 4 मंजिला इमारत का

गोरखपुर के विरासत गलियारे में बड़ा हादसा टला, 4 मंजिला इमारत का स्लैब भरभराकर गिरा, मलबे में दबी बाइक गोरखपुर।विरासत गलियारा मार्ग पर बुधवार शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नखास से रेती चौक के बीच शाम करीब 7 बजे एक चार मंजिला निर्माणाधीन कमर्शियल भवन का ऊपरी स्लैब अचानक भरभराकर सड़क पर आ गिरा। धमाका इतना तेज था कि नखास चौक से रेती पुल तक के दुकानदार दुकानें छोड़कर बाहर निकल आए। कुछ देर तक पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया। धूल छंटने पर बनारस साइकिल के पास स्थित भवन का मलबा सड़क पर फैला मिला, जिसके नीचे UP53 NF 5429 नंबर की हीरो स्प्लेंडर बाइक दबी हुई थी। गनीमत रही कि आमतौर पर व्यस्त रहने वाले इस मार्ग पर उस समय आवाजाही कम थी, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। मोबाइल टावर पर उठे सवाल स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर इसी कमजोर इमारत पर क्षेत्र का सबसे बड़ा मोबाइल टावर लगाया गया है। निर्माण की गुणवत्ता पर पहले से ही सवाल उठ रहे थे, लेकिन भवन स्वामी ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी की। *पुलिस मौके पर, कार्रवाई की मांग* सूचना पर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू करने के लिए क्रेन मंगाकर मलबा हटवाया। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने भवन के नक्शे, निर्माण की गुणवत्ता और इमारत पर लगे मोबाइल टावर की जांच कर भवन स्वामी पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

0 likes
0 comments0 shares