Bansgaon Sandesh
Login
Devendra Pathak, Bhaluani - Deoria
Deoria१ मिनट पहले

भलुअनी में भिक्षा मांगने के बहाने महिला से जेवर लूटे:

भलुअनी में भिक्षा मांगने के बहाने महिला से जेवर लूटे:

भलुअनी।बांसगांव सन्देश। थाना क्षेत्र के सोनखरिका गांव में शुक्रवार सुबह भिक्षा के नाम पर तीन युवकों ने एक महिला से जेवर लूट लिए। आरोपी महिला को बेहोश कर मंगलसूत्र और अन्य आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला के पति मुलाजिम अंसारी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे तीन युवक बाइक से सोनखरिका गांव पहुंचे। उन्होंने मुलाजिम अंसारी की पत्नी गुड़िया खातून से बातचीत की और भिक्षा मांगने लगे। गुड़िया खातून ने उन्हें लगभग एक किलो चावल दिया, जिसके बाद युवकों ने दोबारा भिक्षा की मांग की। आरोप है कि युवकों ने गुड़िया खातून को झांसे में लिया और उसके कान में पहनी छह बालियां उतरवा लीं। इसके बाद भिक्षा मांगने के बहाने कुछ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। महिला के बेहोश होते ही आरोपी उसके कान की दो बालियां, मंगलसूत्र और पायल लेकर भागने लगे। इसी दौरान, शोर सुनकर मुलाजिम अंसारी के छोटे भाई शमसुल आलम की पत्नी रुबीना खातून मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि आरोपियों ने उनके गले से भी मंगलसूत्र छीन लिया और अपनी बाइक से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि गांव में दो स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भलुअनी थाना प्रभारी राकेश कुमार राय ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares