भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ सोनभद्र, ओबरा इकाई के तत्वाधान में हिंदी पत्रकारिता

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ सोनभद्र, ओबरा इकाई के तत्वाधान में हिंदी पत्रकारिता दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय चित्रकूट पैलेस में एक विशाल और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी समारोह में क्षेत्र के तमाम पत्रकार बंधुओं को उनके उत्कृष्ट कार्य और समाज के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अतिथियों और पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान परिदृश्य में पत्रकारों की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों का विशेष मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। श्री सतीश भाटिया जी (माननीय प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश) श्री भोला दुबे जी (विंध्याचल मंडल अध्यक्ष) श्री महेश पांडे जी (जिला अध्यक्ष, सोनभद्र) कार्यक्रम के सफल आयोजन पर वरिष्ठ पत्रकार श्री सुरेंद्र सिंह जी, श्री ऋषि गुप्ता जी, श्री हरि ओम विश्वकर्मा जी और अरविंद कुशवाहा जी सहित पूरी टीम की सक्रिय भूमिका की सराहना की गई। आयोजक मंडल ने कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुक पत्रकार साथियों का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा हिंदी पत्रकारिता दिवस के इस पावन अवसर पर जुटे सभी पत्रकार बंधुओं का सम्मान करना हमारे लिए गौरव की बात है। हम माननीय प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भाटिया जी, विंध्याचल मंडल अध्यक्ष भोला दुबे जी, जिला अध्यक्ष महेश पांडे जी और अपनी पूरी कर्मठ टीम के प्रति बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करते हैं, जिनके अथक प्रयासों से यह विशाल कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह भव्य समारोह क्षेत्र में पत्रकारों की एकजुटता और उनके प्रति समाज के सम्मान का एक अनुपम उदाहरण बनकर उभरा।