नवरात्रि पर आयोजित नारी शक्ति सम्मान में महिला पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान

चौरीचौरा गोरखपुर।शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर ‘नवरात्रि नारी शक्ति सम्मान एवं कन्या पूजन कार्यक्रम-2026’ के अंतर्गत झंगहा थाने में महिला सुरक्षा, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पित महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में झंगहा थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मी नेहा पटेल, प्रतिभा रावत, साक्षी तिवारी, निधि राजभर, कंचन कुमारी, रोशनी यादव, रजनी, निधि सिंह, प्रतिज्ञा सिंह, सुप्रिया सिंह, रंजना कुमारी, वैशाली शर्मा, पुष्पा एवं लक्ष्मी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एवं समाजसेवी एस के शर्मा ने कहा कि नवरात्रि केवल माँ दुर्गा की आराधना का पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का भी अवसर है। महिला पुलिसकर्मी अपने साहस, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव से समाज में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके योगदान का सम्मान करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। नारी का सम्मान समाज का सम्मान है। हमारी मातृशक्ति और महिला सुरक्षा कर्मियों का समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। मेरा प्रयास है कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना मजबूत हो और जनसेवा के क्षेत्र में समर्पित महिलाओं को उचित मान-सम्मान मिले। सेवा, सम्मान और सामाजिक समरसता के इस संकल्प को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।” उन्होंने माँ दुर्गा से सभी महिला पुलिसकर्मियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।