सुल्तानपुर बल्दीराय थाना क्षेत्र के मऊ गांव में आबादी की जमीन के
सुल्तानपुर बल्दीराय थाना क्षेत्र के मऊ गांव में आबादी की जमीन के रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोर्ट के आदेश पर चल रही।पैमाइश के दौरान अमर बहादुर मिश्र और राजेश कुमार मिश्र पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।मारपीट में घायल लोगों को उपचार के लिए सीएचसी बल्दीराय भेजा गया।पुलिस के अनुसार रास्ते का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है और कोर्ट के आदेश पर कमीशन द्वारा पैमाइश कराई जा रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।