Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipur८ दिन पहले

गाजीपुर: तेज रफ्तार बाइक नहर में गिरी, युवक की मौत, एक घायल

गाजीपुर: तेज रफ्तार बाइक नहर में गिरी, युवक की मौत, एक घायल

गाजीपुर: तेज रफ्तार बाइक नहर में गिरी, युवक की मौत, एक घायल जखनियां/गाजीपुर। थाना भुड़कुड़ा क्षेत्र के ग्राम बुढ़ानपुर निवासी दो युवक बारात से लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर शारदा सहायक खंड-23 नहर में जा गिरी, जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मयंक सिंह (25) पुत्र जसवंत सिंह तथा रोहित सिंह (32) पुत्र अशोक सिंह, दोनों निवासी ग्राम बुढ़ानपुर थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर, स्प्लेंडर प्लस (काले रंग) बाइक संख्या UP61BR0160 से मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढाका स्थित रामधनी यादव के घर बारात में शामिल होने गए थे।बारात से वापस अपने गांव लौटते समय रामपुर जमीन पालन देवनाथपुर माइनर के सामने शारदा सहायक खंड-23 नहर के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई और दोनों नहर में गिर पड़े। हादसे में मयंक सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि रोहित सिंह को चोटें आई हैं। घायल का उपचार कराया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही थाना मेहनाजपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना परिवार जनों को दी जा चुकी है मौके पर परिवार के लोग पहुंचे हैं वहीं ग्रामीणों में घटना को लेकर शोक की लहर व्याप्त है।

200 likes
0 comments1 shares