चौरी चौरा में पृथ्वी दिवस का हुआ आयोजन

चौरी चौरा गोरखपुर। श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी, चौरी चौरा द्वारा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय- भारत सरकार के सहयोग से पृथ्वी दिवस-2026 का आयोजन हुआ । कार्यक्रम का आयोजन मदर्स अकादमी, चौरी चौरा में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश मद्देशिया के अध्यक्षता मे हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मी नारायण राही वरिष्ठ पर्यावरणविद, विशिष्ट अतिथि राजन मद्धेशिया जिला कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, चौरीचौरा एवं कार्यक्रम का आयोजन संस्था के सचिव विश्वजीत जायसवाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सुबह बैनर, नारो के साथ मानव श्रृंखला रैली निकाला गया, वृक्षारोपण, कपड़ो का बैग, छात्रो द्वारा संसाधन श्रय और जलवायु परिवर्तन से जुड़े खतरे के बारे मे नाटक, गाने, संगीत वाघयंत्र, स्लोगन, लेखन, चित्रकारी, सोलर पावर ऊर्जा, इलेट्रिक वाहन, प्लास्टिक कचरा और खाद्य अपिशिष्ट रीसाइकलिंग, हरित ऊर्जा, संगोष्ठी एवं राजभाषा मे प्रतिज्ञा दिलाया गया और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का धन्यवाद किया गया प्रतियोगिता में सफल सैकड़ों छात्रों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह व उपहार देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि ने कहा की पृथ्वी सिर्फ ग्रह नहीं वह हमारी माँ है, इसी के गोद में हम सास लेते है इसी के जल से हम प्यास बुझाते है. इसी की मिट्टी हमे अन्न देती है इसलिए हमे पानी बचाना, पेड़ लगाना, प्लास्टिक को ना इस्तेमाल करके कपड़ा थैला इस्तेमाल करना, बिजली का कम इस्तेमाल करके सोलर पैनल को अपने घर लगाए। कार्यक्रम के आयोजक व संस्था के सचिव विश्वजीत जायसवाल ने सभी अतिथियों एवं कार्यक्रम में सम्मिलित लोगो का आभार व धन्यवाद दिया। कार्यक्रम मे सहयोग माँ वैष्णो कोचिंग सेन्टर के लक्ष्मण गुप्ता का भी मिला ।