Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur२६ दिन पहले

केआई पीएम द्वारा प्रतिभा खोज एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बेलघाट बांसगांव

केआई पीएम द्वारा प्रतिभा खोज एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बेलघाट बांसगांव

केआई पीएम द्वारा प्रतिभा खोज एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बेलघाट बांसगांव संदेश।। बेलघाट के प्रकाश मैरिज हाल पर केआईपीएम गीडा द्वारा प्रतिभा खोज एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के कई विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभा किया इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक उमाकांत सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत किया। । उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बल्कि आवश्यकता है कि गांव में छिपी हुई विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाए । केआईपीएम सीएससी द्वितीय वर्ष की संस्कृति श्रीवास्तव, कृष्ण श्रीवास्तव और संजीव चौरसिया ने पाथ सेंस डिवाइस का मॉडल प्रदर्शनी लगाई गई तथा क्षेत्र के इंटर कॉलेज तक के बच्चों ने विभिन्न क्षेत्र वर्षा जल संरक्षण, जेसीबी निर्माण, प्रोजेक्टर, ऊर्जा के स्रोत, सोलर सिस्टम ,आदि विषयों पर स्वयं द्वारा निर्मित मॉडल प्रस्तुत किया । उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रिंस शुक्ल को प्रथम ,पियूष सिंह, द्वितीय आनंद सिंह को तृतीय पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। वित्त नियंत्रक विश्वविद्यालय गोरखपुर के निर्देशक जय मंगल राव, जिला युवा कल्याण अधिकारी गोरखपुर अमित कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह ,विनय वर्मा सहित तमाम लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। सत्य प्रकाश सिंह, मनीष दुबे ,विवेक ,पुनीत ,विश्वजीत सिंह आदि शिक्षक सहित तमाम बच्चे मौजूद रहे।

1900 likes
0 comments0 shares