Bansgaon Sandesh
Login
Anoj. Tiwari
Deoriaलगभग १४ घंटे पहले

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण की तैयारियो को डीएम ने की बैठक।

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण की तैयारियो को डीएम ने की बैठक।

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक। देवरिया 13 नवंबर। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत युवाओं को टैबलेट वितरण किए जाने के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शासकीय/अर्द्धशासकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत देवरिया जनपद के युवाओं के लिए टैबलेट वितरण कार्यक्रम गोरखपुर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं प्रधानाचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टैबलेट वितरण से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। पात्र विद्यार्थियों का विवरण, आवश्यक अभिलेख एवं अन्य औपचारिकताएं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराई जाएं, ताकि वितरण के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कार्यक्रम में संबंधित संस्थानों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों को कार्यक्रम से जुड़ी आवश्यक जानकारी समय से उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने तथा उनकी तकनीकी दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। टैबलेट के माध्यम से विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, ऑनलाइन शैक्षणिक संसाधनों एवं डिजिटल सुविधाओं तक बेहतर पहुंच प्राप्त होगी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी सहित शासकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares