Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद, 12 प्रस्तावों को

लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद, 12 प्रस्तावों को

लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद, 12 प्रस्तावों को मिली मंजूरी *लखनऊ।* विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद की बैठक आज लखनऊ में आयोजित हुई। बैठक में कुल 12 प्रस्ताव पास किए गए। इस धर्म संसद में भाजपा के राज्यसभा सांसद बृजलाल भी शामिल हुए। धर्म संसद में पास हुए प्रमुख प्रस्ताव इस प्रकार हैं - *1.* गोपाल राय को दोबारा अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। *2.* मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का प्रस्ताव पास हुआ। संगठन ने निर्णय लिया कि 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में जन-जागरण अभियान चलाकर लोगों को मथुरा पहुंचने का आह्वान किया जाएगा। संगठन के अनुसार 6 दिसंबर को मथुरा में शौर्य दिवस मनाने का ऐलान किया गया है। *3.* तीसरे प्रस्ताव में मथुरा में स्थित ढांचे में नमाज न पढ़ने देने को लेकर ‘ब्रज स्वाभिमान अभियान’ चलाने की बात कही गई। *4.* इस आंदोलन का समर्थन न करने वाले राजनीतिक दलों के खिलाफ प्रदर्शन के लिए ‘नारायणी सेवा वाहिनी’ के गठन का प्रस्ताव। *5.* धर्मांतरण रोकने के लिए देशभर में एंटी धर्मांतरण कॉल सेंटर बनाने का प्रस्ताव। *6.* लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिए हर जिले में एंटी रोमियो स्क्वाड गठित करने का प्रस्ताव। *7.* विश्व सनातन संसद के गठन का प्रस्ताव। *8.* मथुरा-वृंदावन सहित ब्रज क्षेत्र की विरासत के संरक्षण के लिए ‘कृष्णभूमि-ब्रज संरक्षण अभियान’ चलाने का प्रस्ताव। *9.* धार्मिक स्थलों की पवित्रता के लिए मंदिर परिसरों के आसपास मांस-मदिरा की दुकानें बंद कराने हेतु आंदोलन का प्रस्ताव। *10.* एक करोड़ GenZ युवाओं को ‘सनातन युवा सेवा अभियान’ से जोड़ने का प्रस्ताव। *11.* नवरात्र पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘दुर्गा शक्ति स्वरूपा अभियान’ के तहत मंडल स्तर पर सुरक्षा कैंप और मार्शल ट्रेनिंग देने का प्रस्ताव। *12.* यूनिफॉर्म सिविल कोड के समर्थन में घर-घर दस्तक और हस्ताक्षर अभियान चलाने का प्रस्ताव।

0 likes
0 comments2 shares