Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

सूरसी गांव में बहू बेटी सम्मेलन आयोजित कर पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

सूरसी गांव में बहू बेटी सम्मेलन आयोजित कर पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

हरपुर बुदहट गोरखपुर। बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपराटोला सूरसी गांव में रविवार को बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन कर हरपुर-बुदहट पुलिस ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें विभिन्न सुरक्षा योजनाओं के प्रति जानकारी देते हुए एसएसआई तनवीर अहमद ने महिलाओं को जागरूक करते हुए मिशन शक्ति योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विशेष रूप से 1090 हेल्पलाइन, 181 महिला आपातकालीन सहायता, 112 इमरजेंसी नंबर जैसे हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी जिससे किसी भी संकट की स्थिति में तुरंत मदद प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर उपनिरीक्षक विशाल यादव, महिला कांस्टेबल प्रियंका मौर्या, अमिता यादव, कल्पना कुमारी, मोहित यादव ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, यौन शोषण, और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर जागरुक किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान/प्रशासक उमेश यादव सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।

0 likes
0 comments0 shares