80 वर्षिया वृद्धा की मौत

80 वर्षिया वृद्धा की मौत आज सुबह ग्राम प्रधान रामनगर किसोई ने थाना सुल्तानपुर घोष में यह सूचना दी थी कि उनके घर के पास एक खेत है जिसमें एक डेड बॉडी पायी गई है। इस सूचना पर सुल्तानपुर घोष पुलिस मौके पर पहुंचती है साथ ही क्षेत्राधिकारी खागा भी मौके पर पहुंचते हैं और बॉडी की पहचान कराई जाती है। बॉडी की पहचान के बाद ही पता चलता है कि जो वहां के ग्राम प्रधान हैं अजीत सिंह यादव उन्ही की जो 75 से 80 वर्ष की वृद्धा जो उनकी मां हैं उन्ही की डेड बॉडी की पहचान होती है। डेड बॉडी देखकर ऐसा लगता है कि जैसे किसी ने कोई केमिकल या कोई ज्वलनशील पदार्थ बॉडी के ऊपरी हिस्से पर डालकर उसको पूरी तरह डीफेस कर दिया है। बॉडी करीब 10 से 12 घण्टे पुरानी व रात्रि की लग रही है । रात्रि में ही उनके साथ घटना कारित हुई है। जिसकी वजह से जो आसपास के जानवर हैं,उनके कुछ बॉडी पार्टस को भी जानवरों द्वारा क्षत विक्षत कर दिया गया है। बॉडी को पोस्टमॉर्टम हेतु मॉर्चरी भिजवा दिया गया है। ग्राम प्रधान से उनकी मां के साथ जो घटना कारित हुई है, के संबंध में तहरीर प्राप्त कर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। हर एंगल से घटना की जांच पड़ताल हो रही है। उच्चाधिकारियों द्वारा व फील्ड यूनिट के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। इनकी मां को आखिरी बार कल शाम को 6 से 7 बजे के बीच में किसी स्थानीय ग्रामवासी ने देखा था जब वो घास लेने जा रही थी । रंजिश का कारण किसी बाहरी व्यक्ति से अभी तक प्रकाश में नहीं आया है। इनकी मां कुछ समय से घर से अलग होकर अपने भाई के यहां रह रही थी। और उसी गांव में करीब 200 से 300 मीटर दूर उनके भाई का घर था वहां पर रहा करती थी । किस हालात में उनके साथ ये घटना हुई और रात्रि में वो कहां थी इसके संबंध में सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं और मेरा मानना है कि इस घटना का जल्द से जल्द अनावरण कर लिया जाएगा। उक्त के संबंध में पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक की बाइट ।