Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

गांधी-शास्त्री जयंती पर विविध आयोजन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गांधी-शास्त्री जयंती पर विविध आयोजन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गांधी-शास्त्री जयंती पर विविध आयोजन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ध्वजारोहण के बाद महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि, कबड्डी-खो-खो और प्रश्नमंच प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा सहजनवां, गोरखपुर। द्रौपदी देवी गीता देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लुचुई सहजनवां में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त शिक्षक दया शंकर वर्मा और प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र द्वारा ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। मां सरस्वती की वंदना के बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विशिष्ट अतिथि सनातन धर्म उत्थान समिति के संस्थापक एवं संयोजक विनोद अग्रहरि ने विद्यार्थियों को स्वच्छता, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। जयंती प्रमुख पवन कुमार भट्ट ने उनका बैज लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण भी किया गया। विद्यार्थियों के बीच कबड्डी, खो-खो और प्रश्नमंच प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें उन्होंने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में आत्माराम मिश्र और रोहित कुमार शर्मा ने अपने विचार रखे। संचालन सदानंद मिश्र और पवन कुमार शर्मा ने किया, जबकि आभार ज्ञापन प्रथम सहायक रोहित कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने गांधी एवं शास्त्री के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

0 likes
0 comments1 shares