Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

कालाजार, मलेरिया की रोकथाम का दिया गया प्रशिक्षण। छात्राओं व चिकित्सकों के लिए कार्यशाला का आयोजन।

कालाजार, मलेरिया की रोकथाम का दिया गया प्रशिक्षण। छात्राओं व चिकित्सकों के लिए कार्यशाला का आयोजन।

कालाजार, मलेरिया की रोकथाम का दिया गया प्रशिक्षण। छात्राओं व चिकित्सकों के लिए कार्यशाला का आयोजन। देवरिया, 22 अक्टूबर 2026। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, देवरिया में बुधवार को कालाजार और मलेरिया की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. राजनि पटेल ने किया। कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक डब्ल्यूएचओ के जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. नित्यानंद ठाकुर ने कालाजार बीमारी, जांच और इलाज के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि कालाजार बालू मक्खी के काटने से होने वाला गंभीर रोग है। इसमें दो हफ्ते से अधिक बुखार, वजन कम होना और प्लीहा का बढ़ना मुख्य लक्षण हैं। उन्होंने आरके-39 किट से जांच और सरकार द्वारा उपलब्ध निःशुल्क उपचार प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी दी। डॉ. आरके श्रीवास्तव ने मलेरिया की जांच और उपचार के बारे में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि हर बुखार के मरीज की रक्त पट्टिका और आरकेडी किट से जांच अनिवार्य है और पॉजिटिव मिलने पर तत्काल इलाज शुरू किया जाए। मेडिसिन विभाग के डॉ. सिराजुद्दीनऔर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोनिका चौधरी ने भी छात्राओं को क्लीनिकल मैनेजमेंट और समुदाय स्तर पर जन-जागरूकता पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर सीएमएस डॉ एचके मिश्रा, डीएमओ सुधाकर मणि, सहायक मलेरिया अधिकारी हसमतुल्लाह,सहयोगी संस्था पाथ व सीफार के प्रतिनिधि सहित मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी सदस्य, इंटर्न डॉक्टर, एमबीबीएस की छात्राएं उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments1 shares