P
Deoria२ मिनट पहले
देवरिया, 25 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देवरिया सदर ब्लॉक संसाधन

देवरिया, 25 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देवरिया सदर ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) परिसर में 625 वर्ग फीट क्षेत्रफल में भव्य एवं आकर्षक रंगोली का निर्माण किया गया। रंगोली के माध्यम से अभियान के उद्देश्यों एवं जनकल्याणकारी संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने रंगोली का अवलोकन किया तथा अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। विशाल रंगोली ने परिसर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ सेवा, समर्पण एवं जनभागीदारी का संदेश भी दिया। अभियान के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों के जरिए समाज में सकारात्मक सहभागिता एवं जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।
1 likes
0 comments0 shares