Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria१७ मिनट पहले

डीएम ने मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का किया निरीक्षण, शिक्षण व्यवस्था का लिया जायजा।

डीएम ने मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का किया निरीक्षण, शिक्षण व्यवस्था का लिया जायजा।

डीएम ने मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का किया निरीक्षण, शिक्षण व्यवस्था का लिया जायजा। देवरिया 17 अक्टूबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया में संचालित निःशुल्क मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में चल रही पढ़ाई, शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा कोचिंग के संचालन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, नियमित कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही शिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए, ताकि अभ्युदय कोचिंग के माध्यम से अधिकाधिक विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने कोचिंग के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments0 shares