Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipurलगभग १ घंटा पहले

मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, महिला सुरक्षा

मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, महिला सुरक्षा

मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, महिला सुरक्षा और अधिकारों की दी गई जानकारी क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी और कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र पांडे ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित जखनियां (गाजीपुर)।तहसील जखनियां अंतर्गत ग्राम पंचायत अलीपुर मदंरा स्थित माता तेतरा देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज एवं स्वर्गीय राम नगीना सिंह इंटर कॉलेज में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा रामकृष्ण तिवारी और कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र पांडे की उपस्थिति में छात्राओं को महिला सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन सुनिश्चित करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या परेशानी की स्थिति में बिना भय के आवाज उठाने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।उन्होंने कहा कि जागरूकता और आत्मविश्वास के माध्यम से महिलाएं समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभा सकती हैं। छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी रखने और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में चुप न रहने की सलाह दी गई।इस दौरान महिला कांस्टेबल हिमांशु मौर्य ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि संकट की स्थिति में इन नंबरों के माध्यम से पुलिस एवं संबंधित विभागों की सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं तथा किसी भी आपात स्थिति में सतर्क रहने और उचित कदम उठाने के बारे में समझाया।कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र पांडे ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की छेड़खानी, उत्पीड़न या अन्य समस्या होने पर छात्राएं तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने छात्राओं से निर्भीक होकर अपनी बात रखने और उपलब्ध सुरक्षा सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रीति सिंह, विजेंद्र कुशवाहा, अरविंद कुमार, अरविंद यादव और अजीत सिंह काली सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं। कोतवाली भुड़कुड़ा की ओर से उपनिरीक्षक मोहम्मद सैफ और मदन पटेल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अलीपुर मदंरा सर्वानंद सिंह उर्फ झुन्ना की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने कार्यक्रम में आए क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि महिला सशक्तीकरण के लिए जागरूकता, शिक्षा, आत्मविश्वास और अपने अधिकारों की जानकारी अत्यंत आवश्यक है। मिशन शक्ति जैसे अभियान बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

0 likes
0 comments1 shares