Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग ४ घंटे पहले

नई रेल लाइन पर बन रहे पुल की ऊँचाई व चौड़ाई कम

नई रेल लाइन पर बन रहे पुल की ऊँचाई व चौड़ाई कम

नई रेल लाइन पर बन रहे पुल की ऊँचाई व चौड़ाई कम न हो, सांसद से ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार* सहजनवाँ गोरखपुर–दोहरीघाट नई रेलवे लाइन परियोजना के तहत बनगाँवा में निर्माणाधीन रेलवे क्रासिंग पुल की ऊँचाई को लेकर क्षेत्र के सैकड़ों गाँवों के लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने गोरखपुर सदर के सांसद को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि जिगिना–फरसाडाड़ मार्ग पर बन रहे इस पुल की ऊँचाई तथा चौड़ाई पहले की तरह ही रखी जाए, ताकि भारी वाहनों की आवा-जाही बाधित न हो।पत्र में बताया गया है कि NH-28 से कटकर जिगिना होते हुए आमी नदी को पार कर मदनपुरा से होते हुए खजनी-हरपुर मेन मार्ग को जोड़ने वाली यह सडक क्षेत्र की लाइफलाइन है। इस मार्ग से जिले के सैकड़ों गाँव सीधे जुड़े हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर रोजाना गिट्टी, बालू और अन्य निर्माण सामग्री लेकर सैकड़ों ट्रक आते-जाते हैं।य इसके अलावा शादियों, तेरहवीं और स्कूलों के लिए बसों का संचालन भी इसी रास्ते से होता है। फरसाडाड़ में स्थित न्याय पंचायत के सरकारी गोदाम तक खाद्यान्न लाने वाले ट्रक भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं।पत्र में मुख्य मांग की गई है कि रेलवे विभाग द्वारा बनगाँवा में बनाए जा रहे क्रासिंग पुल की ऊँचाई को यथावत रखा जाए। ग्रामीणों का तर्क है कि अगर पुल की ऊँचाई कम की गई तो ट्रकों और अन्य भारी वाहनों का आवागमन ठप हो जाएगा। इसका सीधा असर क्षेत्र की कनेक्टिविटी और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ेगा।लिखने वाले ने सांसद से अपील की है कि वे इस मामले को रेलवे के उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाएं और ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराएं। पत्र में कहा गया है कि पुल की ऊँचाई में कोई बदलाव क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी असुविधा का कारण बनेगा।ग्रामीणों को उम्मीद है कि सांसद उनके अनुरोध पर संज्ञान लेकर इस महत्वपूर्ण मार्ग को सुचारू रखने में मदद करेंगे।

0 likes
0 comments0 shares