स्कूल वाहन की टक्कर से टूटा बिजली का पोल, 50 घरों की

स्कूल वाहन की टक्कर से टूटा बिजली का पोल, 50 घरों की बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ताओं में आक्रोश रुद्रपुर/देवरिया। रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के खजुआ गांव में आइसक्रीम फैक्ट्री के पास स्थित एलबीआर पब्लिक स्कूल की एक गाड़ी की टक्कर से बिजली का पोल टूट गया। घटना की सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दे दी गई, लेकिन आरोप है कि देर शाम तक भी विभाग की ओर से नया पोल नहीं लगाया गया। पोल टूटने के कारण लगभग 50 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच पूरे दिन बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ऐसी घटनाओं में मरम्मत कार्य समय पर नहीं हो पाता, जिससे आम उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द नया पोल लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में उपभोक्ता जोगेंद्र पांडेय, रामलाल, श्यामलाल, जवाहिर, कन्हैया, रामबृक्ष पांडेय, रिकी पांडेय सहित अन्य ग्रामीणों ने विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई न होने से लोगों को भीषण गर्मी में बिना बिजली के रहने को मजबूर होना पड़ा।