Sultanpur८ मिनट पहले
सुल्तानपुर भांग के ठेके की आड़ में बिक रहा था गांजा,आरोपी गिरफ्तार।
सुल्तानपुर भांग के ठेके की आड़ में बिक रहा था गांजा,आरोपी गिरफ्तार। दोस्तपुर थाना क्षेत्र में भांग के ठेके की आड़ में अवैध गांजे की बिक्री का मामला सामने आया है।सोशल मीडिया पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अजीत कुमार पांडे उर्फ भीम निवासी दिखौरा थाना धनपतगंज को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्त नजर है और ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
0 likes
0 comments0 shares