Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

रजिस्ट्री कार्यालय के नए नियमों के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया कार्य

रजिस्ट्री कार्यालय के नए नियमों के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया कार्य

रजिस्ट्री कार्यालय के नए नियमों के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान। मदरिया । ------------ कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, तहसील गोला की एक आवश्यक बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में रजिस्ट्री कार्यालय में लागू किए गए नए नियमों एवं प्रक्रियाओं पर चर्चा करते हुए अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेंद्र मिश्र एडवोकेट ने की, जबकि संचालन महासचिव आमोद गौड़ एडवोकेट ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक उपस्थित रहे। सभी ने नए नियमों को आमजन और अधिवक्ताओं के लिए असुविधाजनक बताते हुए उनका विरोध किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार के निर्देशों के विपरीत लागू किए गए नियमों के विरोध में 22 जून एवं 24 जून को अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक रजिस्ट्री तथा न्यायालय संबंधी कार्यों से विरत रहेंगे। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि संबंधित आदेशों को वापस नहीं लिया गया तो आगे की रणनीति तय कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने एक प्रतिनिधिमंडल भी गठित किया, जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पदाधिकारियों को शामिल किया गया। यह प्रतिनिधिमंडल संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर अधिवक्ताओं की समस्याओं और मांगों को उनके समक्ष रखेगा। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि अधिवक्ताओं एवं आम जनता के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। इस दौरान अधिवक्ता श्रीनिवास पाण्डेय, गिरिजेश शाही, इन्दू भूषण, गणेश शंकर भारती, आलोक मौर्य, कोमल प्रसाद, बैजनाथ यादव, बनवारी यादव, मनीष श्रीवास्तव, गौरव शर्मा, सुधीर राय, राजेश यादव आदि उपस्थित रहें।

0 likes
0 comments1 shares