Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

सहजनवा ब्लॉक कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी गई रॉकेट लर्निंग, संभव

सहजनवा ब्लॉक कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी गई रॉकेट लर्निंग, संभव

सहजनवा ब्लॉक कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी गई रॉकेट लर्निंग, संभव अभियान, दस्तक/ संचारी अभियान एवं ईसीसीई की ट्रेनिंग सहजनवा, गोरखपुर। सहजनवा ब्लॉक कार्यालय में गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रॉकेट लर्निंग टीम के जिला समन्वयक (डीसी) विकास दुबे ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ईसीसीई (अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन) के तहत 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रभावी ढंग से सीखने-सिखाने की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों के प्रारंभिक विकास, खेल-आधारित शिक्षण, भाषा एवं संज्ञानात्मक विकास तथा अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही रॉकेट लर्निंग के माध्यम से बच्चों की बुनियादी सीखने की क्षमता को मजबूत बनाने के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में पोषण ट्रैकर के सभी मानकों, दस्तक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान, तथा संभव अभियान की भी विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तक पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीपीओ ऋचा पांडेय सुपरवाइजर साधना सिंह, सरिता यादव, पूजा, संजली जायसवाल, यशवंता देवी,प्रियदर्शिनी, रॉकेट लर्निंग जिला समन्वयक विकास दुबे तथा बीपीएम अनिल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। सीडीपीओ ऋचा पांडेय ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को बताया कि उनकी भूमिका बाल और मातृ पोषण में कितनी महत्वपूर्ण है और साथ ही उनका योगदान राष्ट्र निर्माण हेतु कितना हितकर है। कार्यक्रम में बाल विकास एवं कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया ।ट्रेनिंग में सम्मिलित आंगनवाड़ी ज्योति कुमारी ,चंद्रकला देवी ,रागिनी देवी ,शीला देवी ,सरोज ,नीतू सिंह आदि ब्लॉक की समस्त आंगनबाड़ी उपस्थित थी।

0 likes
0 comments0 shares