Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur१ मिनट पहले

*बकरीद पर गोरखपुर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू* *सुबह 6 बजे से नमाज

*बकरीद पर गोरखपुर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू* *सुबह 6 बजे से नमाज

*बकरीद पर गोरखपुर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू* *सुबह 6 बजे से नमाज समाप्ति तक कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित* गोरखपुर। ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर शहर में कानून-व्यवस्था और सुचारु यातायात बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने 28 मई 2026 को विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। इस दिन सुबह 6 बजे से नमाज समाप्ति तक महानगर क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों/जामा मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी, जिसके चलते कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित और डायवर्ट रहेगा। जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार, घंटाघर स्थित जामा मस्जिद की ओर जाने वाले शाहमारूफ मार्ग पर नमाज के दौरान सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा। इसी तरह अलहदादपुर से रघुनाथगंज होते हुए घंटाघर की ओर जाने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी। नार्मल टैक्सी स्टैंड से घंटाघर मार्ग, रेती चौराहा से घंटाघर की ओर जाने वाले रास्ते तथा इलाहीबाग चौराहे से बहरामपुर बंधे की दिशा में जाने वाले वाहनों का आवागमन भी निर्धारित अवधि तक प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा, बरगदवा की ओर से शहर में आने वाले भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे वाहनों को लालडिग्गी बंधा मार्ग से उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। अलीनगर चौराहे से हजारीपुर की ओर जाने वाले वाहनों को विजय चौराहा या तरंग टॉकीज की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जबकि जटाशंकर की तरफ से हजारीपुर आने वाले वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। टीपी नगर चौराहे से नार्मल टैक्सी स्टैंड होते हुए तुर्कमानपुर, घंटाघर और घोस कंपनी की दिशा में जाने वाले वाहनों पर भी रोक लगाई गई है। वहीं, तरंग ओवरब्रिज, गंगेज चौराहा से अलीनगर चौराहे की ओर आने वाले व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश भी नमाज की अवधि तक प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

0 likes
0 comments0 shares