Bansgaon Sandesh
Login

जन्मदिन मनाओ, पेड़ लगाओ" अभियान के तहत शिक्षक इन्द्रेश यादव को सहाई

जन्मदिन मनाओ, पेड़ लगाओ" अभियान के तहत शिक्षक इन्द्रेश यादव को सहाई फाउंडेशन ने दी शुभकामनाएं सुल्तानपुर। पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "जन्मदिन मनाओ, पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ" अभियान के क्रम में दूबेपुर, सुल्तानपुर के प्रिय शिक्षक साथी इन्द्रेश कुमार यादव का जन्मदिन विशेष अंदाज में मनाया गया। इस अवसर पर पौधारोपण कर न सिर्फ प्रकृति को उपहार दिया गया, बल्कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया। अभियान का मूल भाव यही है कि हर खुशी का जश्न एक नए पेड़ के साथ मनाया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और हरियाली मिल सके। सहाई फाउंडेशन ने इस पहल की सराहना करते हुए इन्द्रेश कुमार यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। फाउंडेशन ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं और जब वे इस तरह के रचनात्मक अभियानों से जुड़ते हैं तो समाज में सकारात्मक बदलाव तेजी से आता है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल को सराहा और संकल्प लिया कि वे अपने परिवार में होने वाले हर जन्मदिन, सालगिरह और विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएंगे।

0 likes
0 comments0 shares