Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipur४ मिनट पहले

पॉक्सो एक्ट में वांछित 20 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार मखदूमपुर चट्टी से सादात

पॉक्सो एक्ट में वांछित 20 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार मखदूमपुर चट्टी से सादात

पॉक्सो एक्ट में वांछित 20 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार मखदूमपुर चट्टी से सादात पुलिस ने की गिरफ्तारी, अग्रिम कार्रवाई जारी सादात, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सादात थाना पुलिस ने सोमवार, 14 सितंबर 2026 को पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक अंगद सिंह मय हमराह थाना क्षेत्र में चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान थाना सादात पर पंजीकृत मु0अ0सं0 69/2026, धारा 137(2)/65(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मखदूमपुर चट्टी से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान साहिल मौर्या पुत्र रामलखन मौर्या, निवासी ग्राम रिष्टी, थाना सादात, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध थाना सादात में उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्री अंगद सिंह मय हमराह, थाना सादात, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

0 likes
0 comments1 shares