Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग १ घंटा पहले

सोनभद्र यातायात डायवर्जन सूचना नवरात्र मेला के दृष्टिगत कस्बा रॉबर्ट्सगंज में

सोनभद्र यातायात डायवर्जन सूचना नवरात्र मेला के दृष्टिगत कस्बा रॉबर्ट्सगंज में

यातायात डायवर्जन सूचना नवरात्र मेला के दृष्टिगत कस्बा रॉबर्ट्सगंज में यातायात डायवर्जन लागू बड़े वाहनों की नो-एंट्री: दिनांक 18.10.2026 से 21.10.2026 तक बड़े वाहनों का प्रवेश रात्रि 21:00 बजे के स्थान पर अब रात्रि 24:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। ऑटो, टोटो एवं चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित: दिनांक 18.10.2026 को समय 17:00 बजे से दिनांक 21.10.2026 को रात्रि 24:00 बजे तक निम्नलिखित मार्गों से शीतला चौक की तरफ ऑटो, टोटो एवं चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा— ▪️ चण्डी तिराहा से शीतला चौक की तरफ। ▪️ धर्मशाला से शीतला चौक की तरफ। ▪️ बढ़ौली से शीतला चौक की तरफ। ▪️ महिला थाना से शीतला चौक की तरफ। 🔸 दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध:दिनांक 20.10.2026 को 16.00 बजे से उपरोक्त मार्गों से शीतला चौक की तरफ दोपहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आमजन से अपील: कृपया निर्धारित यातायात डायवर्जन का पालन करें तथा सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सोनभद्र पुलिस का सहयोग करें। सोनभद्र पुलिस सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा।

0 likes
0 comments0 shares