Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpur८ दिन पहले

गोला में सड़क किनारे रखे सीमेंट बेंच से टकराई बाइक, चालक की मौत

गोला में सड़क किनारे रखे सीमेंट बेंच से टकराई बाइक, चालक की मौत

गोला गोरखपुर। बांसगांव संदेश। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुर निवासी रामचंद्र पुत्र रामसूरत उम्र 38 वर्ष की गुरुवार की देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी लमतिया गांव के पास सड़क किनारे ग्राम सभा द्वारा रखे गए सीमेंट के बेंच से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामचंद्र बाइक सहित गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामचंद्र छत का सरिया बांधने का कार्य करते थे और गुरुवार को गोला थाना क्षेत्र के ग्राम बाड़ीतरया से काम कर वापस घर लौट रहे थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

101 likes
0 comments0 shares