हरनही चौराहे पर जिम संचालक राहुल यादव की करंट लगने से मौत,

हरनही चौराहे पर जिम संचालक राहुल यादव की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम महादेवा। हरनही चौराहे पर जिम चलाने वाले मुसरद निवासी राहुल यादव की करंट की चपेट में आने से असामयिक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करंट लगने के बाद राहुल यादव की हालत गंभीर हो गई। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए गोरखपुर सदर ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। राहुल यादव के निधन की खबर से गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई। कम उम्र में उनके अचानक निधन से परिजन, रिश्तेदार और परिचित स्तब्ध हैं। राहुल यादव अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यवहार के लिए लोगों के बीच जाने जाते थे। उनके निधन पर ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।