Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

*सुलतानपुर ब्रेकिंग* हलियापुर गांव में मकान निर्माण के लिए पांच लाख रुपये

*सुलतानपुर ब्रेकिंग* हलियापुर गांव में मकान निर्माण के लिए पांच लाख रुपये मांगने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगा है।वृद्ध महिला कलावती की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।आरोप है कि निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे लवकुश अग्रहरी से पांच लाख रुपये मांगे गए। रकम देने से इनकार करने पर लोहे की रॉड और पिस्तौल के बट से हमला किया गया।परिजनों के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के साथ पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।थानाध्यक्ष हलियापुर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रवीण सिंह उर्फ कप्तान,दलजीत सिंह उर्फ भोले,धर्मदेव सिंह उर्फ बेचैन,रौनक सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 likes
0 comments0 shares