Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

एक पेड़ माँ के नाम से गूंजा बल्दीराय तहसील परिसर मंडलायुक्त ने

एक पेड़ माँ के नाम से गूंजा बल्दीराय तहसील परिसर मंडलायुक्त ने किया पौधरोपण,बोले-पौधा लगाना नहीं,उसे बचाना भी सबसे बड़ी जिम्मेदारी* सुल्तानपुर।प्रदेश सरकार के एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत बल्दीराय तहसील परिसर हरियाली के संकल्प का साक्षी बना।अयोध्या मंडल के आयुक्त राजेश कुमार ने पौधरोपण कर अभियान का संदेश दिया और लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की।मंडलायुक्त ने कहा कि पौधरोपण तभी सफल माना जाएगा,जब लगाए गए पौधों का संरक्षण भी पूरी जिम्मेदारी से किया जाए।उन्होंने लोगों से प्रत्येक पौधे को वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार, क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार, तहसीलदार अरविंद तिवारी,पेशकार उमेश सिंह, ग्राम प्रधान जयप्रकाश मिश्र, भाजपा नेता सुनील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान हजारी लाल साहू सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण कर हरित अभियान में सहभागिता निभाई।

0 likes
0 comments0 shares