होली पर्व नजदीक,शुरू हो गयी कालाबाजारी ------- (सुल्तानपुर)मालिक(रुद्र गैस एजेंसीगभरिया ) के
होली पर्व नजदीक,शुरू हो गयी कालाबाजारी ------- (सुल्तानपुर)मालिक(रुद्र गैस एजेंसीगभरिया ) के अस्वस्थ होने के बाद होम डिलीवरी मैन बेलगाम हो गए हैं। होली का पर्व नजदीक है ।अब मौजूद कर्मियों ने घरेलू गैस की कालाबाजारी भी तेज कर दिया है ।इन सब का आका डिलीवरी बॉय मोनू यादव है! जिसके अंडर में कई होम डिलीवरी बॉय जुड़े हुए हैं ।जिन्हें घटतौली करके उपभोक्ताओं के यहां भेजा जा रहा है । *उज्जवला के कनेक्शन करके पासबुक डिलवरी बॉय ने अपने पास रखा* ------- वहीं उज्जवला गैस के पात्र लोगों को भी आज तक सिलेंडर नहीं मिला बताया तो यह भी जाता है कि उनके कनेक्शन को गुपचुप तरीके से किसी दूसरे व्यक्ति को दे दिया गया है ।और पात्र को बताया जाता है कि आपका नाम उज्जवला कनेक्शन नहीं है ।कई मामलों खुलासा तब हुआ जब kyc शुरू हुई।जबकि पूर्व में इन सभी डिलीवरी बॉय सहयोगी कर्मचारियों की मिली भगत से पात्रों के अभिलेख एकत्रित करके उनके नाम पर चोरी से कनेक्शन करवा लिया और पासबुक को अपने पास रख लिया।।।