Bansgaon Sandesh
Login

रामजानकी मार्ग पर एक माह से झुका हाईटेंशन पोल, हादसे की आशंका।

रामजानकी मार्ग पर एक माह से झुका हाईटेंशन पोल, हादसे की आशंका।

रामजानकी मार्ग पर एक माह से झुका हाईटेंशन पोल, हादसे की आशंका। मदरिया । ---------------- बाबा विशेश्वरनाथ मार्ग पर गेट के ऊपर से गुजर रहा तार, विभाग बेपरवाह..... नगर पंचायत गोला से होकर गुजरने वाले रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान विद्युत पोल को हटाकर किनारे तो कर दिया गया, लेकिन कार्यदायी संस्था की कथित लापरवाही अब लोगों के लिए खतरे का सबब बन गई है। वार्ड नंबर पांच में बाबा विशेश्वरनाथ मार्ग पर हाईटेंशन तार का एक विद्युत पोल करीब एक माह से नीचे की ओर झुका हुआ है। इससे आसपास के अन्य विद्युत पोलों पर भी खिंचाव बढ़ गया है। स्थिति यह है कि पोल कभी भी गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक पोल को दुरुस्त नहीं कराया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान सड़क के किनारे पड़ रहे विद्युत पोल को हटाकर दूसरी जगह स्थापित किया गया था। इसी क्रम में वार्ड नंबर पांच में विसरा की ओर जाने वाले बाबा विशेश्वरनाथ मार्ग के गेप के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार को भी हटाया गया था। लेकिन पोल को उचित तरीके से स्थापित नहीं किए जाने के कारण वह कुछ ही समय बाद नीचे की ओर झुक गया। करीब एक माह बीतने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। बाबा विशेश्वरनाथ मंदिर के गेट के ऊपर से गुजर रहा तार..... रामपलट मौर्य, गोरख मौर्य, रामप्रीत मौर्य, रामवृक्ष मौर्य, प्रशांत मौर्य, राजेश मौर्य, रामनाथ गुप्ता, आलोक आदि स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईटेंशन तार रामजानकी मार्ग के ठीक बगल से गुजर रहा है और बाबा विशेश्वरनाथ मंदिर के गेट के ऊपर से भी निकला है। इस रास्ते से सैकडों लोगों का नियमित आवागमन होता है। ऐसे में झुका हुआ विद्युत पोल और उस पर खिंचा हाईटेंशन तार किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। लोगों में अनहोनी की आशंका को लेकर भय बना हुआ है। पोल झुके हुए करीब एक माह से अधिक समय हो गया है। संबंधित विभाग को जानकारी होने के बावजूद अब तक इसे ठीक कराने की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि यदि समय रहते विद्युत पोल को दुरुस्त नहीं कराया गया और कोई अप्रिय घटना हो गई, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने संबंधित विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण कर झुके हुए पोल को ठीक कराने और हाईटेंशन तार से संभावित खतरे को दूर करने की मांग की है।

0 likes
0 comments1 shares